शहडोल जिले में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त 

शहडोल जिले में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त 


शहडोल जिले में पिछले 10 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक निचले इलाकों में जलभराव हो गया है नदी-नाले उफान पर हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। बारिश से बचने के लिए लोग हाईवे पर बने ब्रिज के नीचे शरण लेते नजर आए। जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। 
देवलोंद से सीधी और ब्यौहारी को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित बनास नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गयाथा। गुरुवार को पुल के ऊपर से पानी बहने लगा था जिसके बाद  मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। पुलिस मौके पर तैनात है और लोगों को पुल पार करने से रोक रही है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जिलेवासियों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

सम्बंधित ख़बरें