बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा
भोपाल [ महा मीडिया] बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा भड़क गई है। अवामी लीग और उसकी छात्र शाखा प्रतिबंधित छात्र लीग के कार्यकर्ताओं ने शेख हसीना के गृह जिले टुंगीपाड़ा, गोपालगंज में पुलिस थाने पर हमला कर दिया कई गाड़ियों में आग लगा दी। हमलावरों ने थाने पर हमला करके हिरासत में बंद कार्यकर्ताओं को छुड़ा लिया। हिंसा सिर्फ थाने तक नहीं रुकी।BNP सांसद के घर जला दिया गया गाजीपुर में पूर्व मंत्री एकेएम मोजम्मेल हक के घर में आग लगाई गई। ढाका में भी कई बसें फूंकी गईं और दो जगहों पर देसी बम फटे।हिंसा के बाद से गोपालगंज में अतिरिक्त पुलिस और सेना तैनात की गई है। टुंगीपाड़ा में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क में दिक्कत की खबरें हैं।