म.प्र.के कुछ जिलों में अभी भी बारिश की संभावना

म.प्र.के कुछ जिलों में अभी भी बारिश की संभावना

भोपाल [ महा मीडिया] आज मध्य प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों के करीब 19 से 21 जिलों में हल्की बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और इंदौर संभाग समेत कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। 

 

सम्बंधित ख़बरें