उज्जैन सिंहस्थ की तैयारियां जोरों पर
उज्जैन में वर्ष 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ में भीड़ प्रबंधन बड़ी चुनौती है। इस बार 12 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की आशा है जबकि पिछले सिंहस्थ में सात करोड़ लोग आए थे। घाटों की लंबाई इस बार 28 किमी तक है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण भी प्रारंभ हो गया है। दो बैच में प्रदेश भर से 200 मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए गए हैं। अब अपने-अपने जिलों में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। आखिरी में एक सप्ताह के लिए सभी का प्रशिक्षण उज्जैन में कराया जाएगा।