भोपाल में सेंट्रल जीएसटी के पांच से अधिक ठिकानों पर छापे

भोपाल में सेंट्रल जीएसटी के पांच से अधिक ठिकानों पर छापे

भोपाल [ महा मीडिया] राजधानी भोपाल में सेंट्रल जीएसटी ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम को जांच में पता चला कि जिम में बिल जारी नहीं किए जा रहे थे । सीजीएसटी की टीमों ने जिम के 5 अलग-अलग ठिकानों  पर एक साथ दबिश दी। भोपाल के चूना भट्टी, कोहेफिजा, बावड़िया कलां जैसी प्रमुख शाखाओं के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। अफसरों द्वारा जिम के कंप्यूटर डेटा, बैंक खातों के लेन-देन और मेंबरशिप फीस के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है। जीएसटी टीम की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है और जिम की 4 शाखाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। 

सम्बंधित ख़बरें