भोपाल में राजस्व सेवाओं का डिजिटलीकरण होगा

भोपाल में राजस्व सेवाओं का डिजिटलीकरण होगा

भोपाल [ महा मीडिया] 

राजस्व सेवाओं को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में भोपाल जिला प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू की है। अब वर्ष 1954 से अब तक के सभी भू-अभिलेखों को डिजिटल किया जाएगा जिससे जमीन से जुड़े पुराने दस्तावेजों के लिए लोगों को राजस्व कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अगले तीन महीने में शहर सहित जिले के 731 गांवों के लाखों भू-स्वामियों को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद नागरिक खसरा, खतौनी, नामांतरण, राजस्व अभिलेख और अन्य दस्तावेज घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे। आवश्यकता होने पर उनकी प्रमाणित प्रतियां भी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे जमीन की खरीद-बिक्री, बैंक ऋण, नामांतरण और न्यायालयीन मामलों से जुड़ी प्रक्रियाएं अधिक तेज और सरल हो जाएंगी।

सम्बंधित ख़बरें