आज सोना और चांदी की कीमतों मे वृद्धि
भोपाल [ महामीडिया]
केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से भी सोना और चांदी की कीमतों को आधार मिल रहा है। ऐसे में मंगलवार को सोने चांदी के कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है।ग्लोबल मार्केट पर सोना 4,480 डॉलर प्रति औंस के करीब जबकि चांदी 67.60 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट पर सोने के वायदा भाव 1,53,450 रुपये जबकि चांदी के भाव 2,40,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 544 रुपये की तेजी के साथ 1,53,362 रुपये के भाव पर खुला। इसी तरह चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 993 रुपये की तेजी के साथ 2,40,009 रुपये पर खुला पिछला बंद भाव 2,39,016 रुपये था।