कम आपूर्ति के कारण हल्दी की कीमतों मे वृद्धि

कम आपूर्ति के कारण हल्दी की कीमतों मे वृद्धि

भोपाल [ महा मीडिया] हल्दी की कीमतें लगातार बढ़ रही है। मांग में तेजी और बाजार में कम आपूर्ति के कारण कीमतों को और मजबूत कर रही है। हल्दी की कीमतों में और तेजी आने के अनुमान के चलते किसान  अपना माल बेचने से कतरा रहे हैं। पिछले एक महीने में हल्दी के दाम 18 फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि एक साल में दाल 80 फीसदी बढ़ चुके हैं। यह अब तक की रिकॉर्ड तेजी है। हाजिर बाजार में हल्दी के दाम 23,000 रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गए। यह बीते सालों में हल्दी का रिकॉर्ड स्तर है। वायदा बाजार में हल्दी के दाम बढ़कर 24500 रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गए हैं। बाजार में हल्दी की कम आवक, प्रमुख उत्पादक इलाकों में कम बारिश और अगली फसल पर खतरे की संभावना के चलते आने वाले हफ्तों में भी कीमतों पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। पिछले एक साल में हल्दी के दाम में करीब 80% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सम्बंधित ख़बरें