भारत के चावल निर्यात राजस्व में तेरह प्रतिशत की वृद्धि

भारत के चावल निर्यात राजस्व में तेरह प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल [ महामीडिया] अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारत चावल के निर्यात के मामले में नंबर वन है। इसकी वैश्विक आपूर्ति में 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। भारत के चावल  निर्यात से होने वाली कमाई में वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती 5 महीनों में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अप्रैल से अगस्त 2026 के दौरान चावल निर्यात से भारत को ₹45,739 करोड़ का  राजस्व  मिला जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 12.9% अधिक है। इस बढ़ोतरी के बीच निर्यातकों के लिए सरकारी व्यापार समझौतों और विदेशों में बाजार तक पहुंच के मौकों पर ध्यान बढ़ गया है। इस अवधि में बासमती चावल के निर्यात से ₹22,864 करोड़ की कमाई हुई जो सालाना आधार पर 11.6% अधिक है वहीं गैर-बासमती चावल के निर्यात से ₹22,874 करोड़ का  राजस्व  मिला जिसमें 14.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। निर्यात को और गति देने तथा नीतियों पर चर्चा के लिए 23-25 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 

सम्बंधित ख़बरें