रायपुर में पहली बार महिला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच आज
भोपाल [ महामीडिया] महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में आज पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की भिड़ंत होगी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रायपुर में शाम 7 बजे से होगा।स्मृति मंधाना के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। वहीं रायपुर में भी पहली बार महिला इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ और रायपुर में यह पहला महिला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच है। महिला दर्शकों के लिए स्टेडियम में एंट्री फ्री रखी गई है। संभावित टीम इस प्रकार है-
भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा/निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।
जिम्बाब्वे: केलिस एनधलोवु, बिलव्ड बीजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, क्रिस्टीन मुतासा, न्याशा ग्वांजुरा, चिएड्जा धुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन एनकोमो (कप्तान), कुडजई चिगोरा, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा।