कैंची धाम यात्रा के पंजीकरण को ऑनलाइन करने की तैयारी

कैंची धाम यात्रा के पंजीकरण को ऑनलाइन करने की तैयारी

भोपाल [ महा मीडिया] कैंची धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या से ट्रैफिक जाम व दर्शन में अव्यवस्था से स्थिति से निपटने के लिए अब पंजीकरण व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की तैयारी है। नैनीताल जिला प्रशासन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन विभाग को भेज दिया है। इसमें चारधाम यात्रा की तर्ज पर कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पंजीकरण विंडो बनेगी।कैंची धाम में दर्शन को लागू होने वाली पंजीकरण प्रक्रिया से स्थानीय लोग प्रभावित नहीं होंगे। उन्हें मतदाता पहचान पत्र सहित अन्य स्थानीय आईडी के आधार पर प्रवेश दिए जाने की बात सामने आई है।

सम्बंधित ख़बरें