दिल्ली में आज भी कॉकरोच जनता पार्टी की रैली

दिल्ली में आज भी कॉकरोच जनता पार्टी की रैली

मुंबई [महामीडिया] 

आज शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास कॉकरोच जनता पार्टी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में 'लहरा दो तिरंगा' मार्च की घोषणा की है। इस मार्च को आम आदमी पार्टी  और वामपंथी छात्र संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। मार्च की घोषणा के बाद कनॉट प्लेस के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और दिल्ली पुलिस द्वारा धारा 163 लागू की गई है। पार्टी के नेताओं (सौरव दास, आशुतोष रांका आदि) की गिरफ्तारी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर यह प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन को कुछ अन्य छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों का भी समर्थन प्राप्त है।

सम्बंधित ख़बरें