संसद के विशेष सत्र की संभावना
भोपाल [ महा मीडिया] केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर रही है। इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। यह 2 से 3 दिन का विशेष सत्र इसी महीने के आखिरी हफ्ते या शीतकालीन सत्र से पहले आयोजित किया जा सकता है। मानसून सत्र 13 अगस्त को समाप्त हुआ था लेकिन उसका अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है जिससे विशेष सत्र बुलाने का रास्ता खुला हुआ है।