शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त पर
जयपुर [ महा मीडिया] भारतीय शेयर बाजार आज शुक्रवार को मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 74100 और निफ्टी 22900 के पास कारोबार कर रहे हैं। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी IT सेक्टर में दर्ज किया जा रहा। निफ्टी IT इंडेक्स 1.8 प्रतिशत उछल गया है। मीडिया और सरकारी बैंक शेयरों में भी खरीदारी हो रही। हालांकि, FMCG और रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 416 अंक की बढ़त पर कारोबार कर रहा है।