केरल के पूर्व मुख्यमंत्री विजयन सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
भोपाल [ महामीडिया] केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एक्सालॉजिक पेऑफ मामले में केरल हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें प्रवर्तन निदेशालय की ओर से केरल पुलिस को दी गई जानकारी के आधार पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। इस मामले में माकपा नेता पिनराई विजयन, उनकी बेटी वीणा टी. और उनके दामाद मोहम्मद रियास पर आरोप लगाए गए हैं।