टेस्ला ने उड़ने वाली कार बनाई

टेस्ला ने उड़ने वाली कार बनाई

भोपाल [ महा मीडिया] टेस्ला ने अपनी नई पीढ़ी की  इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का डेमो दिखाया है जो रॉकेट तकनीक की मदद से हवा में उड़ने और हवा में गुलाटी खाने में सक्षम है।इसका लाइव प्रदर्शन 15 अक्टूबर 2026 को टेक्सस (अमेरिका) में स्पेसएक्स की फैसिलिटी में किया गया। इसमें स्पेसएक्स के सहयोग से विकसित किए गए 'कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स' और सक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मदद से यह कार हवा में थोड़ी देर के लिए उड़ने और फ्लिप करने का स्टंट कर सकती है। कंपनी के अनुसार यह कार 0 से 60 मील प्रति घंटे (करीब 96.5 किमी/घंटा) की रफ़्तार सिर्फ 1 सेकंड में पकड़ सकती है। यह तीन वेरिएंट- Performance, Thrust और Rocket वेरिएंट में आएगी। इस कार का कमर्शियल प्रोडक्शन वर्ष 2028 तक शुरू होने की संभावना  है।

सम्बंधित ख़बरें