अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन 23 अक्टूबर से
भोपाल [महा मीडिया]
अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। 24 अक्टूबर को सरकारी नीतियों, प्रोत्साहन और चावल निर्यात के अवसरों पर एक विशेष सत्र आयोजित होगा। साथ ही दुनिया भर से चावल की लगभग 200 किस्में प्रदर्शित की जाएंगी। भारतीय चावल निर्यातक महासंघ इस आयोजन का प्रमुख आयोजक है। सम्मेलन में 120 से अधिक देशों की भागीदारी और हज़ारों प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। इसमें चावल की विभिन्न किस्मों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, बाजार की मांग और चावल उद्योग से जुड़ी तकनीकों पर चर्चा होगी।