भारत के चार राज्यों मे एक बार फिर तूफ़ान का खतरा 

भारत के चार राज्यों मे एक बार फिर तूफ़ान का खतरा 

भोपाल [ महामीडिया] 

भारत के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित चार राज्यों मे चक्रवाती तूफान अकवान आज शाम तक गंभीर तूफान में बदल सकता है। इसके 19 नवंबर की रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में 21 नवंबर तक तेज बारिश का अलर्ट है। चक्रवाती तूफान अर्नब और मुरासु के बाद अकवान तीन सप्ताह में आंध्र प्रदेश को प्रभावित करने वाला तीसरा तूफान होगा। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव क्षेत्र सोमवार शाम तक चक्रवाती तूफान, 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान और 19 नवंबर के आसपास आंध्र प्रदेश तट के निकट अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

सम्बंधित ख़बरें