स्टेट बैंक पर दस लाख का हर्जाना

स्टेट बैंक पर दस लाख का हर्जाना

मैहर [ महामीडिया] केरल के त्रिशूर स्थित जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने होम लोन के बदले जमा कराए गए ग्राहक के मूल संपत्ति दस्तावेज को खोने के मामले में स्टेट बैंक को सेवा में कमी का दोषी ठहराया है। आयोग ने बैंक को शिकायतकर्ता को ₹6 लाख आर्थिक नुकसान, ₹4 लाख मानसिक पीड़ा और ₹25,000 मुकदमे के खर्च के रूप में देने का निर्देश दिया है। इस राशि पर शिकायत दर्ज करने की तारीख से भुगतान तक 9% वार्षिक ब्याज भी देना होगा। आयोग ने कहा कि बैंकों की जिम्मेदारी है कि ग्राहकों के मूल संपत्ति दस्तावेजों को सुरक्षित रखें और लोन चुकाने के बाद उन्हें वापस करें। 
 

सम्बंधित ख़बरें