दक्षिण कोरिया में भीषण गर्मी

दक्षिण कोरिया में भीषण गर्मी

भोपाल [ महा मीडिया] 

दक्षिण कोरिया में भीषण गर्मी से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 मई से 2 अगस्त के बीच 2,025 लोग गर्मी से जुड़ी बीमारियों का शिकार हुए जिनमें 16 लोगों की जान गई है।रविवार को यांगसान शहर में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो देश का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा तापमान 1 अगस्त 2018 को 40.7°C को दर्ज किया गया था। इस साल यह रिकॉर्ड तीन बार टूटा है। जो कि 31 जुलाई को 41.4°C, 2 अगस्त को 41.6°C और 3 अगस्त को 42.5°C दर्ज किया गया।

सम्बंधित ख़बरें