अमेरिकी रक्षा मंत्री को डांटने वाला सैनिक सम्मानित
भोपाल [महा मीडिया]
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को डांटने वाले सैनिक को खुद उन्होंने मेडल देकर सम्मानित किया है। सैनिक थॉमस इग्लेसियस ने 11 नवंबर को वेटरन्स डे के मौके पर युद्ध स्मारक के पास हेगसेथ और उनकी टीम को चुप रहने की हिदायत दी थी।उस समय टीम के कुछ लोग आपस में बात कर रहे थे और हंस रहे थे। गुरुवार को पेंटागन में हेगसेथ ने इग्लेसियस को जॉइंट सर्विस कमेंडेशन मेडल दिया। हेगसेथ ने सम्मान समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।उन्होंने लिखा, ‘हम अपने सैनिकों से प्यार करते हैं। हमें अनुशासन और तय मानकों पर गर्व है। पेंटागन ने सैनिक के इस कदम का पूरा समर्थन किया। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने खुद थॉमस इग्लेसियस को पेंटागन बुलाकर सैन्य सम्मान से नवाजा ।