शेयर बाजार आज तीन सौ अंकों की गिरावट पर
भोपाल [ महा मीडिया]
शेयर बाजार में आज मंगलवार को गिरावट है। सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 75,800 पर आ गया है। निफ्टी भी 100 अंक गिरा यह 23700 पर कारोबार कर रहा है। कमजोर वैश्विक संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं का असर बाजार पर दिख रहा है। आईटी और मीडिया जैसे प्रमुख सेक्टरों में बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना हुआ है।