शक्कर की कीमतों मे अचानक वृद्धि

शक्कर की कीमतों मे अचानक वृद्धि

भोपाल [ महा मीडिया]  

फुटकर बाजार में पहली बार शक्कर के खुदरा दाम 50 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं। एक पखवाड़े में थोक बाजार में शक्कर के भाव में कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हो चुकी है।आने वाले दिनों और त्योहारों के दौर में खाद्य पदार्थों की महंगाई आम लोगों को खासा परेशान कर सकती है। इस महीने की शुरुआत में शक्कर 40 से 44 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रही थी। शुक्रवार को थोक बाजार में  शक्कर के दाम 4880 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। इसके साथ ही फुटकर बाजार में शक्कर  50 से 52 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेची जाने लगी है।

सम्बंधित ख़बरें