दस देशों ने मिलकर नया रक्षा गठबंधन बनाया

दस देशों ने मिलकर नया रक्षा गठबंधन बनाया

भोपाल [ महामीडिया] यूक्रेन और यूरोप के 9 देशों ने रूस के बैलिस्टिक मिसाइल खतरे से निपटने के लिए नया रक्षा गठबंधन बनाया है। इसका मकसद पूरे यूरोप के लिए साझा बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैयार करना है।यह निर्णय पेरिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं की बैठक में लिया गया। इनमें यूक्रेन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, नीदरलैंड, डेनमार्क, नॉर्वे, स्पेन और स्वीडन शामिल हैं।रूस की बैलिस्टिक मिसाइलें यूरोप की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन रही हैं इसलिए पूरे यूरोप के लिए एक इंटीग्रेटेड मिसाइल डिफेंस सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इसमें रूस के विरुद्ध चार साल से युद्ध लड़ रहे यूक्रेन के अनुभव का भी उपयोग होगा। यूरोप की सुरक्षा के लिए यूक्रेन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, स्पेन, नीदरलैंड, डेनमार्क, नॉर्वे और स्वीडन सहित 10 यूरोपीय देशों ने एक नए 'एकीकृत बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा गठबंधन' का गठन किया है। इसका मुख्य उद्देश्य पूरे यूरोप के लिए एक साझा रक्षा प्रणाली विकसित करना है।

सम्बंधित ख़बरें