भाद्रपद मास की अमावस्या दो दिन
भोपाल [ महा मीडिया] इस साल भाद्रपद मास की अमावस्या दो दिन है। यह तिथि 10 सितंबर की सुबह 10.33 बजे से शुरू होगी और 11 तारीख की सुबह 8.56 बजे खत्म होगी। इसी वजह से 10 तारीख को कुशग्रहणी अमावस्या मनाई जाएगी और 11 तारीख को स्नान-दान की अमावस्या रहेगी। भाद्रपद अमावस्या को पिठोरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।