विश्नोई महासभा ने लॉरेन्स को अपना हीरो बताया
जयपुर [ महा मीडिया] अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने हिसार में दिए एक बयान में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को समाज का 'हीरो' बताया है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से बीकानेर के पवित्र स्थल 'मुकाम' जाकर बिश्नोई समाज से माफी मांगने की अपील की है। देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को समाज अपना हीरो मानता है और उसके खिलाफ अभी कोई अपराध न्यायिक रूप से सिद्ध नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सलमान खान को बीकानेर के मुकाम मंदिर जाकर समाज से माफी मांगनी चाहिए। बुढ़िया के अनुसार यदि सलमान खान माफी मांग लेते हैं, तो समाज उन्हें माफ करने पर विचार कर सकता है और पुराना विवाद खत्म हो सकता है। लॉरेंस बिश्नोई एक कुख्यात भारतीय गैंगस्टर है, जिसका जन्म 12 फरवरी 1993 को पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर के पास हुआ था। वह साल 2015 से विभिन्न जेलों में बंद है और वर्तमान में गुजरात की उच्च सुरक्षा वाली साबरमती जेल में कैद है। उसका सिंडिकेट देश-विदेश में फैला हुआ है।