पूरे देश में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया
भोपाल [ महामीडिया] पूरे देश में विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग विजयादशमी समारोहों में हिस्सा लिया और रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया। दुर्गा पूजा के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन और सिंदूर खेला जैसी परंपराएँ हुईं। मैसूर में प्रसिद्ध और भव्य शाही दशहरा जुलूस निकाला गया।