म.प्र.सरकार ने 74 बजटीय मद समाप्त किये

म.प्र.सरकार ने 74 बजटीय मद समाप्त किये

भोपाल [ महामीडिया] 

म.प्र. सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के बजट को अधिक पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव करने जा रही है। वित्तीय प्रबंधन को सरल और खर्चों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सरकार ने 74 बजटीय मदों को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इनमें मंत्रियों और विधायकों को मिलने वाले कई विशेष भत्ते भी शामिल हैं। इसके अलावा, बजट कोडिंग प्रणाली और सरकारी खर्चों के वर्गीकरण में भी व्यापक बदलाव किए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत मंत्रियों और विधायकों से जुड़े करीब 15 बजटीय मद समाप्त किए जाएंगे। इनमें त्योहार अग्रिम, भोजन भत्ता, धोबी और नाई का खर्च, अनाज अग्रिम, अवकाश यात्रा तथा प्रतिनियुक्ति भत्ता जैसे व्यक्तिगत और प्रशासनिक खर्च शामिल हैं। इन मदों को हटाने से बजट अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनेगा।

सम्बंधित ख़बरें