नवीनतम
रिजर्व बैंक ने क्रेडिट एक्सेस की सीमा बढ़ाई
भोपाल [महामीडिया] रिजर्व बैंक ने निवेशकों के लिए क्रेडिट एक्सेस बढ़ाने के लिए शेयरों पर लोन की सीमा बढ़ा दी है। 1 अक्टूबर 2025 से अब व्यक्ति अपनी लिस्टेड शेयरों को गिरवी रखकर ₹1 करोड़ तक का लोन ले सकते हैं जबकि पहले यह सीमा ₹20 लाख थी। इसी तरह IPO फाइनेंसिंग की सीमा भी ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख कर दी गई है। यह घोषणा गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद की। अगर आपके पास ₹50 लाख के शेयर हैं तो पहले आप केवल ₹20 लाख तक लोन ले सकते थे लेकिन अब बैंक की मार्जिन नियमों के अनुसार आप ₹1 करोड़ तक उधार ले सकते हैं। इससे आप अपनी संपत्ति बेचे बिना खर्चों को पूरा कर सकते हैं या नए निवेश कर सकते हैं।