केन्या में बच्चों को भूखा रखकर मारने के मामले में धर्मगुरु सहित तीस लोग दोषी पाए गए
भोपाल [ महामीडिया] केन्या में धर्म के नाम पर बच्चों को भूखा रखकर मारने के मामले में धर्मगुरु पॉल मैकेंजी और उसके करीब 30 साथियों को दोषी ठहराया गया है। मैकेंजी ने लोगों से कहा था कि दुनिया खत्म होने से पहले भूखे रहने पर वे स्वर्ग पहुंच जाएंगे। इस मामले में 190 बच्चों और एक वयस्क की मौत हुई है। अब तक यहां 400 से ज्यादा शव मिल चुके हैं। अदालत ने 191 मौतों के मामले में निर्णय सुनाया है जबकि बाकी मौतों की जांच अभी जारी है। सजा 6 नवंबर को सुनाई जाएगी।