भारत सहित कई देशों में हजारों वॉट्सएप अकाउंट प्रभावित
भोपाल [ महा मीडिया] भारत सहित कुछ अन्य देशों में हजारों यूजर्स के वॉट्सएप अकाउंट 24 घंटे के लिए रीव्यू में डाल दिए गए हैं। इस दौरान एप के सभी मैसेजिंग और कॉलिंग फीचर्स को ब्लॉक कर दिया गया है। जब प्रभावित यूजर्स ने एप खोला तो स्क्रीन पर मैसेज लिखकर आया ‘अकाउंट इन रीव्यू। आपकी अकाउंट एक्टिविटी और डिवाइस इंफो की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह हमारी सेवा शर्तों का पालन करता है। इस दिक्कत के बाद प्रभावित यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं हैं। मामले पर कंपनी ने कहा कि हम दूसरे यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए ऐसा करते हैं। कभी-कभी गलती हो जाती है इसे जल्दी सुधारेंगे।