मैहर [ महा मीडिया] कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी कल 4 नवंबर को है। इस तिथि पर रमा एकादशी व्रत किया जाता है। रमा एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है और घर-परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और प्रेम बना रहता है।कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 4 नवंबर को सुबह करीब 11:03 बजे शुरू होगी, इसका समापन 5 नवंबर को सुबह करीब 10:36 बजे होगा।