TVK ने 107 विधायकों को रिसॉर्ट में शिफ्ट किया
भोपाल [ महामीडिया] तमिलनाडु में TVK ने 108 विधानसभा सीटें जीती हैं। सरकार बनाने के लिए 118 विधायक चाहिए। ऐसे में TVK को 11 विधायक और चाहिए। कांग्रेस के पास 5 सीटें हैं। TVK ने बुधवार को अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित फोर पॉइंट्स नाम के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है।महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित फोर पॉइंट्स रिसॉर्ट में आज बुधवार सुबह TVK के नवनिर्वाचित विधायक पहुंचे। यह कदम सरकार बनाने के लिए आवश्यक 118 के बहुमत के आंकड़े से कम होने के कारण विधायकों को पाला बदलने से बचाने के लिए उठाया गया है।