आज फिर संसद के मानसून सत्र में हंगामे के आसार

आज फिर संसद के मानसून सत्र में हंगामे के आसार

भोपाल [ महामीडिया] संसद के मानसून सत्र का आज मंगलवार को दूसरा दिन है।  वहीं कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और सैयद नासिर हुसैन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत काम रोकने का नोटिस दिया है। उन्होंने पेपर लीक मामले पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की है। सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही नहीं चल पाई। लोकसभा को छह और राज्यसभा को पांच बार स्थगित करना पड़ा। विपक्षी सांसद नीट पेपर लीक, राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी पर चर्चा की मांग कर रहे थे। आज फिर संसद में हंगामे के आसार है। 

सम्बंधित ख़बरें