विश्व अल्जाइमर दिवस आज

विश्व अल्जाइमर दिवस आज

भोपाल [ महा मीडिया] साल 1994 में 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुयी । इस दिन का मुख्य उद्देश्य अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया (मनोभ्रंश) के बारे में लोगों के बीच फैली गलतफहमियों को दूर करना और जागरूकता बढ़ाना है। उसके बाद से इस दिवस के जरिए अल्जाइमर रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने का वैश्विक प्रयास किया जाता रहा है। अल्जाइमर दुनिया भर में डिमेंशिया के सबसे आम कारणों में से एक है। अक्सर इसकी पहचान तब होती है जब याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता पर इसका असर काफी बढ़ चुका होता है। अब एडवांस डायग्नोस्टिक टेस्ट की मदद से अल्जाइमर से जुड़े दिमाग में होने वाले बदलावों का पता याददाश्त कमजोर होने जैसे लक्षण आने से 10 से 15 साल पहले तक लगाया जा सकता है। इससे बीमारी की जल्दी पहचान कर सही समय पर आगे की जांच और इलाज की दिशा में कदम उठाने में मदद मिल सकती है।

सम्बंधित ख़बरें