नवीनतम
भोपाल में तीन अक्टूबर तक अतिथि विद्वानों का आंदोलन स्थगित
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में स्थायित्व की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है बल्कि सरकार को समस्या के समाधान के लिए समय दिया गया है। 3 अक्टूबर तक नीति बनाने पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने की बात कही गई है।