उज्जैन में ‘धुरंधर टेपा सम्मेलन’ आज

उज्जैन में ‘धुरंधर टेपा सम्मेलन’ आज

भोपाल [ महामीडिया] अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस के अवसर पर 1 अप्रैल को कालिदास अकादमी में अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन ‘धुरंधर टेपा सम्मेलन’ के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में फिल्म ‘धुरंधर-2’ में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राकेश बेदी मुख्य आकर्षण होंगे। साथ ही देश के प्रख्यात हास्य-व्यंग्य कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। कार्यक्रम दर्शकों के लिए रात 8 बजे से पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। सम्मेलन में स्थानीय आमंत्रित हस्तियों पर प्रशस्ति-वाचन भी होगा। कार्यक्रम में चिल्मी मुकदमा जैसे आयोजन भी शामिल किए गए हैं। टेपा रपट और चिल्मी मुकदमों के आयोजन में टेपा रपट, प्रशस्ति वाचन और टेपा चिल्मी मुकदमे चलेंगे। अतिथियों को पारंपरिक टेपा वेशभूषा पहनाई जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें