'किशोर सम्मान' राजकुमार हिरानी को मिला

'किशोर सम्मान' राजकुमार हिरानी को मिला

खंडवा (महामीडिया):  फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी को ​​​​राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया गया है। किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर रविवार को उनकी जन्मस्थली खंडवा में आयोजित एक समारोह में उन्हें मध्यप्रदेश सरकार की ओर से एक ताम्रपत्र, श्रीफल और 5 लाख रूपए की राशि दी गई। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने उन्हें स्क्रिप्ट राइटिंग के लिए सम्मानित किया।

सम्मान ग्रहण करने से पहले हिरानी ने किशोर दा की समाधिस्थल के दर्शन किए। उन्होंने वहां दूध-जलेबी का भोग लगाया। किशोर कुमार सम्मान लेने के बाद उन्होंने एक वाकया सुनाया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन किशोर दा के निधन पर वे उनके जुहू (मुंबई) स्थित बंगले के बाहर खड़े थे। तब वे अपने शहर नागपुर से मुंबई पहुंचे ही थे। उनकी कोई पहचान नहीं थी और वे एक फैन के नाते किशोर दा के बंगले पर पहुंचे थे। वहां मौजूद सिक्योरिटी ने भीतर तक नहीं जाने दिया। लेकिन उनके गीतों में सुन रखा था कि खंडवा जाएंगे और वहीं बस जाएंंगे। दूध-जलेबी खाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें