26 भारतीय फिल्में इस वर्ष 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुईं

26 भारतीय फिल्में इस वर्ष 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुईं

भोपाल [महामीडिया] इस साल 31 ऐसी फिल्में रहीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इनमें पांच हॉलीवुड फिल्में हैं जबकि 26 भारतीय फिल्में शामिल हैं। । 2025 में सभी भाषाओं में लगभग 1572 फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें 234 हिंदी फिल्में शामिल हैं। सभी फिल्मों का 2025 में भारत में कुल कलेक्शन 12864.9 करोड़ रुपए रहा है जबकि सभी फिल्मों का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 10915.82 करोड़ रुपए रहा है। इनमें से कई फिल्में ऐसी रहीं जिन्हें कम बजट में बनाया गया था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उन फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की। वहीं बड़ी बजट और स्टारकास्ट वाली कई फिल्में बुरी तरह पिट भी लेकिन सभी भाषा की 25 ऐसी फिल्में रहीं जिन्होंने 100 करोड़ रुपए के ऊपर बिजनेस किया है।

सम्बंधित ख़बरें