नवीनतम
राम मंदिर की संघर्ष गाथा पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनकर तैयार
भोपाल [ महामीडिया] राम मंदिर के निर्माण के उपरांत श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब इसके लिए बीते 500 वर्षों में किए गए संघर्ष व आंदोलन से भक्तों को अवगत कराएगा। इसके लिए ट्रस्ट ने एक डॉक्यूमेंट्री तैयार कराई है। पांच एपिसोड की यह डॉक्यूमेंट्री दूरदर्शन पर प्रसारित हो सकती है हालांकि अभी केंद्र सरकार से अनुमति मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है। डॉक्यूमेंट्री में उन सभी के इंटरव्यू दिखाए जाएंगे जिन्होंने राम मंदिर आंदोलनों में भागीदारी की अथवा इसे करीब से देखा है।