नवीनतम
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने दिल की बात साझा की
भोपाल [महामीडिया] दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने पूरे फिल्म जगत को गहरे सदमे में डाल दिया। एक्टर के निधन के बाद पहली बार उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने दिल की बात साझा की है।उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र का उनके 90वें जन्मदिन से कुछ ही दिन पहले यूं चले जाना एक 'गहरा झटका' है। इंटरव्यू में धर्मेंद्र के निधन पर बात करते हुए कहा है, ‘यह एक ऐसा सदमा था जिसे संभाल पाना नामुमकिन था। हालात बहुत बुरे थे, क्योंकि एक महीने तक जब उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, हम लगातार संघर्ष कर रहे थे। अस्पताल में जो कुछ भी हो रहा था, उससे हम जूझने की लगातार कोशिश कर रहे थे। हम सभी वहां थे, ईशा, अहाना, सनी, बॉबी, सब साथ में। पहले भी कई बार ऐसा हुआ था कि वह अस्पताल गए और ठीक होकर घर लौट आए। हमें लगा था कि इस बार भी वह लौट आएंगे।’