मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के कारण दिवालिया हो गए थे अमिताभ बच्चन

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के कारण दिवालिया हो गए थे अमिताभ बच्चन

नईदिल्ली [ महामीडिया] 1996 में भारत को पहली बार मिस वर्ल्ड की मेजबानी का मौका मिला। अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल को मेजबानी की जिम्मेदारी दी गई थी। यह कार्यक्रम बेंगलुरु में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता के आयोजन के बाद एबीसीएल को भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। स वर्ल्ड पेजेंट को पूरे देश में भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह तक कर लिया। नारीवादी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतियोगिता महिलाओं और हिंदू संस्कृति का अपमान कर रही है। 27 साल बाद भारत में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने मेजबानी के लिए भारत को चुना है। भारत में आखिरी बार 1996 में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। लेकिन तब पूरे देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। इसे आयोजित करने वाली अमिताभ बच्चन की एबीसीएल कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें