अमृता ने ई-रिक्शा चलाकर पर्यावरण जागरूकता का सन्देश दिया

अमृता ने ई-रिक्शा चलाकर पर्यावरण जागरूकता का सन्देश दिया

भोपाल [ महा मीडिया] मुंबई  की सड़कों पर एक अनोखा अंदाज देखने को मिला है । कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ई-रिक्शा चलाया। वहीं रिक्शा में उनके पीछे बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बैठी थीं। जहां जरूरतमंद महिलाओं को ई-रिक्शा (पिंक रिक्शा) बांटे गए इस दौरान ब्लू साड़ी पहने अमृता फडणवीस खुद ई-रिक्शा में सवार होकर सड़क पर निकलीं जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की।  इस मौके पर अमृता फडणवीस ने कहा कि वह इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं क्योंकि यह योजना महिलाओं को स्वावलंबन की राह पर ले जाती है और वे खुद अपने जीवन में बदलाव की वाहक बन रही हैं।  उन्होंने बताया कि मुंबई में ऐसे 1,000 ई-रिक्शा बांटने का लक्ष्य रखा गया है।

सम्बंधित ख़बरें