
अनिल कपूर की मां का अंतिम संस्कार आज
मुंबई [महामीडिया] बोनी कपूर और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार, 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज सुबह 11:30 बजे उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट पर किया जाएगा। निर्मल कपूर पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।