फ़िल्म 'सतलुज' में एक बार फिर रुकावट
भोपाल [ महामीडिया] तीन साल पहले 'सतलुज' मूवी को सीबीएफसी का सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से रिलीज नहीं किया जा सका था लेकिन उम्मीद की थोड़ी रोशनी अब दिखी थी जब जी 5 पर इसे रिलीज किया गया था हालांकि यह रोशनी भी ज्यादा देर तक नहीं जल सकी क्योंकि दो दिन के अंदर ही इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। यह फिल्म 3 जुलाई को रिलीज हुई थी और दो दिन बाद ही 5 जुलाई को इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। हालांकि जी5 ने इसके पीछे की वजह साफ तौर पर ना बताते हुए सिर्फ वर्तमान हालात का हवाला दिया है। प्लेटफॉर्म का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए इसे रोका गया है।