आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने आत्महत्या की 

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने आत्महत्या की 

जयपुर [महामीडिया] जानेमाने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने खुदकुशी कर ली। उनकी उम्र 58 साल थी। उन्होंने मुंबई के नजदीक करजत में अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाई। उनके मैनेजर ने बताया कि देसाई ने रात करीब 3 बजे खुदकुशी की। वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे।नितिन देसाई ने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। आखिरी बार उन्होंने पानीपत फिल्म के लिए काम किया था।

सम्बंधित ख़बरें