भोजपुरी अभिनेत्री गिरफ्तार 

भोजपुरी अभिनेत्री गिरफ्तार 

नई दिल्ली [ महामीडिया] मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में एक भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि यह भोजपुरी एक्ट्रेस एक्टिंग में करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाती थी और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलती थी। सुमन कुमारी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लैला मजनू के अलावा, उन्होंने बाप नंबरी बेटा दस नंबरी जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो भी किए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस बूम ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी हैं।

सम्बंधित ख़बरें