आज से दो दिवसीय भोपाल फिल्म फेस्टिवल
भोपाल [महामीडिया] राजधानी में 21 और 22 फरवरी 2026 को मिंटो हॉल में आयोजित होने जा रहे ‘भोपाल फिल्म फेस्टिवल’ में देश के चर्चित फिल्मकारों और कलाकारों का जमावड़ा लगेगा। दो दिवसीय इस आयोजन में बेहतरीन सिनेमा के साथ सार्थक संवाद और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता जूरी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। विशेष अतिथि के तौर पर अनुराग बसु अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वहीं ‘कठल’ के निर्देशक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता यशोवर्धन मिश्रा भी निर्णायक मंडल का हिस्सा रहेंगे।