कांस फिल्म महोत्सव का गाला डिनर
भोपाल [ महामीडिया] कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट लॉरियल पेरिस गाला डिनर के दौरान नजर आईं जहां उन्होंने फ्लोरल ब्रोकेड आउटफिट पहना था।इससे पहले आलिया बुधवार शाम को कांस में आइस ब्लू गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आईं थीं। प्रीमियर के दौरान उनका ‘सिंड्रेला’ अवतार देखने को मिला।दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 मई से शुरू हुआ है। फेस्टिवल 23 मई तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में जारी रहेगा। यह रेड कार्पेट कार्यक्रम, चैरिटी और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों के मिलन का एक प्रमुख हिस्सा है।