फिल्म निर्माता पलाश मुछाल के विरुद्ध महाराष्ट्र में मामला दर्ज
भोपाल [ महामीडिया] फिल्म निर्माता पलाश मुछाल के विरुद्ध महाराष्ट्र के सांगली में केस दर्ज हुआ है। यह शिकायत भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विज्ञान प्रकाश माने ने दर्ज कराई है। पलाश पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और धोखाधड़ी का आरोप है। पलाश मुच्छल एक भारतीय संगीतकार, गायक और फिल्म निर्माता हैं जो बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।